फैजाबाद डिपो की बस में पकड़े गए 20 बिना टिकट यात्री
नवां में फैजाबाद डिपो की बस को रोक कर मुख्यालय की टीम ने चेकिग की। मुख्यालय के अधिकारी शाहिद खान ने बताया कि चेकिग में 20 बिना टिकट यात्री पाए गए है। नियमित बस कंडक्टर रवींद्र राय व चालक संजय सिंह प्रथम ²ष्टया दोषी पाए गए है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। फैजाबाद डिपो में भी कईयों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इस घटना के बाद तो वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संचालन गीता सिंह का फोन ही नहीं उठा। सहायक क्षेत्रीय
अयोध्या : मुख्यमंत्री के गृह जिला गोरखपुर में गुरुवार को नवनिर्मित नौसर बस स्टेशन का उदघाटन हो रहा था तो दूसरी ओर फैजाबाद डिपो की एक बस में बिना टिकट 20 यात्री सफर कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर की मौजूदगी में मुख्यालय के स्क्वायड ने बस की चेकिग की तो सभी के होश उड़ गए।
कार्यक्रम खत्म होते ही मुख्यमंत्री का काफिला निकला। यूपीएसआरटीसी के एमडी समेत तमाम अधिकारी भी निकले। गोरखपुर के शहजनवां में फैजाबाद डिपो की बस को रोककर मुख्यालय की टीम ने चेकिग की। मुख्यालय के अधिकारी शाहिद खान ने बताया कि चेकिग में 20 बिना टिकट यात्री पाए गए। नियमित बस कंडक्टर रवींद्र राय व चालक संजय सिंह प्रथम ²ष्टया दोषी पाए गए हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। फैजाबाद डिपो में कईयों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। घटना के बाद वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संचालन गीता सिंह का फोन ही नहीं उठा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के साथ ही बस के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप