Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी, सुभाष व मंगल, अशफाक के नाम पर होंगे वार्ड

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 May 2017 11:14 PM (IST)

    फैजाबाद : नवगठित नगर निगम के वार्ड परिसीमन को शासन ने मंजूरी दे दी है। 60 वार्ड वाले अयोध्या नगर निग

    गांधी, सुभाष व मंगल, अशफाक के नाम पर होंगे वार्ड

    फैजाबाद : नवगठित नगर निगम के वार्ड परिसीमन को शासन ने मंजूरी दे दी है। 60 वार्ड वाले अयोध्या नगर निगम में गांधी, अशफाक, आजाद व सुभाषचंद्र बोस सहित भाजपा नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय व रामचंद्र परमहंस के नाम पर भी नए वार्ड अपनी पहचान बताएंगे। प्रमुख सचिव कमलेश कुमार की ओर से वार्डों के परिसीमन को मंजूरी दी गई। पखवारे भर पहले योगी कैबिनेट से मिली अयोध्या नगर निगम की मंजूरी के बाद नए सिरे से वार्डों का परिसीमन कर 16 मई को शासन में मंजूरी के लिए भेजा गया था। गत दिनों प्रशासक का चार्ज संभालने के बाद पूर्व डीएम विवेक ने नव गठित वार्डों के नाम महापुरुषों के नाम पर होने के संकेत दिए थे। शुक्रवार को जारी सूची में यह बात हकीकत में बदलती नजर आई। नए वार्डों में ऋणमोचन घाट, विद्याकुंड, सआदतगंज, साहबगंज, रेलवे कॉलोनी, रामचंद्रदास परमहंस, सलारपुर, बृहस्पतिकुंड, जनौरा, रायगंज, सिविल लाइंस व आचार्य नरेंद्रदेव है। इसके अतिरिक्त विभीषण कुंड, बड़ी देवकाली, देवकाली, राठहवेली, रेतिया, परमहंस राममंगलदास नगर, बहादुरगंज, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से वार्ड का नामकरण किया गया है। सरदार भगत ¨सह, पुलिस लाइन, अवधपुरी, सीताकुंड, बहूबेगम, बेगमगंज गढैया, महात्मागांधी, अशफाक उल्ला खां, जयप्रकाश नारायण के नाम से भी वार्ड बनाए गए हैं। लालबाग, लक्ष्मणघाट, रामप्रसाद बिस्मिल, अंबेडकरनगर, स्वामी विवेकानंद, बालगंगाधर तिलक, झारखंडी, रिकाबगंज, दिल्लीदरवाजा, अंगूरीबाग, अमानीगंज, राममनोहर लोहिया, दालमंडी, हनुमानकुंड, मंगल पांडेय, मोतीबाग, अश्वनीपुरम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से भी वार्ड बने हैं। मीरापुर, मणिरामदास छावनी, हैदरगंज, नियावां, सुभाषचंद्र बोस, चौक, रामकोट, स्वर्गद्वार, फतेहगंज, चंद्रशेखर आजाद, कंधारी बाजार, वजीरगंज व नाका हनुमानगढ़ी के नाम से वार्ड बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें