गृहमंत्री की रैली में जाएंगे 14 हजार भाजपाई
अयोध्या गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को लखनऊ में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए जिले से 14 हजार भाजपाई जाएंगे। इसको लेकर जिला व महानगर इकाई की बैठक में नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर से तीन हजार व जिला से 11 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर मंडलवार नेताओं को जिम्मेदारियां दीं।
अयोध्या : गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को लखनऊ में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए जिले से 14 हजार भाजपाई जाएंगे। इसको लेकर जिला व महानगर इकाई की बैठक में नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर से तीन हजार व जिला से 11 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर मंडलवार नेताओं को जिम्मेदारियां दीं। बैठक में महामंत्री संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, सुरेश पांडेय, राममोहन भारती, अशोक कसौधन, शिवम सिंह, राजेश सिंह आदि थे। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि महानगर के प्रत्येक मंडल से छह सौ कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। महानगर से छह सौ महिलाएं रैली में जाएंगी। मंडलवार बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि महानगर से बड़ी संख्या में निजी वाहनों से लोग रैली में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ जाएंगे। इसके लिए मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में परमानंद मिश्र, रवि सोनकर, शैलेंद्र कोरी, आकाशमणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिंह, राजकुमार वर्मा, विद्याकांत द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, प्रमोद मौर्य, डॉ. अंशुमान मित्रा, सचिन सरीन, अमित तिवारी बाबा आदि थे।