Move to Jagran APP

गलत फीडिग से लटकी 11 हजार किसानों की सम्मान निधि

रुदौली (अयोध्या) तहसील के 11 हजार 315 किसानों की प्रधानमंत्री सम्मान निधि फंस गई है। खाता नंबर सहित तमाम जानकारी गलत होने के कारण इन किसानों को सम्मान निधि से वंचित कर दिया गया है। विवरण जब तक पूर्ण सत्य नहीं पाया जाएगा तब तक सम्मान निधि खाते में नहीं भेजी जाएगी। एसडीएम विपिन सिंह ने इलाकाई लेखपालों को किसानों के बैंक खाते को संशोधन करने के लिए सूची दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:06 AM (IST)
गलत फीडिग से लटकी 11 हजार किसानों की सम्मान निधि
गलत फीडिग से लटकी 11 हजार किसानों की सम्मान निधि

रुदौली (अयोध्या) : तहसील के 11 हजार 315 किसानों की प्रधानमंत्री सम्मान निधि फंस गई है। खाता नंबर सहित तमाम जानकारी गलत होने के कारण इन किसानों को सम्मान निधि से वंचित कर दिया गया है। विवरण जब तक पूर्ण सत्य नहीं पाया जाएगा, तब तक सम्मान निधि खाते में नहीं भेजी जाएगी। एसडीएम विपिन सिंह ने इलाकाई लेखपालों को किसानों के बैंक खाते को संशोधन करने के लिए सूची दी है।

loksabha election banner

अब तक महज तीन हजार 634 किसानों का विवरण संशोधित हो पाया है। अभी 07 हजार 681 किसानों का विवरण सही होना शेष है। तहसील क्षेत्र में कुल 65 हजार 999 किसान पंजीकृत हैं। किसान सम्मान निधि में 61 हजार 024 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया था। 11 हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण गलत होने से उनके खाते में धनराशि नहीं पहुंच पाई।

एसडीएम ने बताया कि संशोधन के लिए लेखपालों की टीम लगाई गई है। जल्द ही सही विवरण भराकर पीएम किसान सम्मान निधि दिलाई जाएगी। उन्होंने सम्मान निधि से वंचित किसानों से आग्रह किया है कि अपने इलाके के लेखपाल से मिलकर अपना विवरण सही करा लें। इसके बाद जिन किसानों का अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। वे जनसेवा केंद्रों पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.