विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Etah News: पति के लिए क्रिकेट मैच खेलना शान, पत्नी ने दे दी जान, तीन दिन पहले नोएडा से आया था घर

By Munendra KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 16 Dec 2023 01:30 PM (GMT+05:30)

मैच खेलने की पति से मना करने पर पत्नी ने कीटनाशक पीकर दी जान। पत्नी की मृत्यु के बाद उसके ...और पढ़ें

मैच खेलने की पति से मना करने पर पत्नी ने कीटनाशक पीकर दी जान
मैच खेलने की पति से मना करने पर पत्नी ने कीटनाशक पीकर दी जान

HighLights

  1. तीन दिन पूर्व पति नोएडा से आया था घर
  2. समझौता होने पर नहीं दी पुलिस को सूचना

जागरण संवाददाता, एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में मना करने के बाद भी पति के मैच खेलने जाने पर पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। उसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पति तीन दिन पूर्व ही नोएडा से घर आया था। मायके और ससुरालीजनों के बीच समझौता होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

आत्महत्या का यह मामला ग्राम समसपुर का है। यहां का निवासी निवासी यशवीर नोएडा में मजदूरी करता है। वह तीन दिन पूर्व घर आया था। गुरुवार दोपहर वह मैच खेलने 26 वर्षीय पत्नी रिंकी के मना करने के बाद भी वह चला गया। इसी बात से पत्नी ने गुस्से में घर पर रखा कीटनाशक पी लिया।

जानकारी होने पर ननद ने मैच खेल रहे भाई को भाभी द्वारा कीटनाशक पीने की सूचना दी। इसके बाद घर पहुंचे यशवीर द्वारा पत्नी को बेहोशी की हालत में मेडिकल कालेज में गुरुवार शाम भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मध्य रात्रि के बाद ढाई बजे उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ेंः Mathura News: शाही मस्जिद के साथ उठेगी जामा मस्जिद के सर्वे की मांग, हाई कोर्ट में 18 को उठेगा आगरा का मसला

मायके वाले पहुंचे

इस दौरान समझौता हुआ कि यशवीर अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन में से डेढ़ बीघा जमीन अपने बेटा और बेटी के नाम करेगा। जिस पर यशवीर और उसके स्वजन राजी हो गए। दोनों पक्षों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Suzanne Bernert: ‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की 'सोनिया गांधी' ने कही भारत के लिए ये बात, तेलगू फिल्म में दोबारा निभाई भूमिका

मारहरा के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के संबंध में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।