Move to Jagran APP

प्रदेश की छठवीं सेंट्रल जेल का योगी कल करेंगे उद्घाटन

बीपी सिंह सैफई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली सैफई तहसील क्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 05:36 PM (IST)
प्रदेश की छठवीं सेंट्रल जेल का योगी कल करेंगे उद्घाटन
प्रदेश की छठवीं सेंट्रल जेल का योगी कल करेंगे उद्घाटन

बीपी सिंह, सैफई

loksabha election banner

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली सैफई तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलापुर के गांव महोला में बनाई गई नई सेंट्रल जेल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 06 नवंबर को किया जाएगा।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के दौरान वर्ष 2015 में भूमि खरीदकर आधुनिक जिला जेल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय जेल की डिजाइन बनाकर लागत राशि एक अरब 83 करोड़ 91 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने कार्य शुरू करने से पूर्व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को डिजाइन दिखाई तो उन्हें पसंद नहीं आई तथा उन्होंने कई तरह की सुविधाएं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए थे। इस पर निगम के इंजीनियरों ने नई डिजाइन तैयार करके लागत राशि दो अरब 52 करोड़ 26 लाख रुपये निर्धारित की। अखिलेश सरकार ने यह धनराशि उपलब्ध कराकर दिसंबर 2016 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय निर्धारित किया। उस समय निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया था। लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो सका। मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद निर्माण कार्य की गति और ज्यादा शिथिल हो गई जिससे जो धन उपलब्ध था उसी से कार्य किया गया। इसके बावजूद करीब 14 फीसद कार्य शेष रह गया था। इसके लिए बीते दो साल से करीब 20 करोड़ रुपये की मांग शासन से की जा रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2020 में समीक्षा करके इतनी धनराशि की स्वीकृति प्रदान करके बजट निर्धारित कर दिया था। इससे नई जेल को चमकाने का कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया था और जून 2021 में जेल का निर्माण कार्य 272.31 लाख में पूरा हो गया था।

दो हजार बंदियों की क्षमता, 58 बैरक होंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जिला कारागार को सेंट्रल जेल बनाने की घोषणा कर दी थी। जिला कारागार अभी 610 बंदियों की क्षमता की है जिसमें बीते डेढ़ दशक से क्षमता से तीन गुना कैदी रह रहे हैं। 51 एकड़ में बनी नई सेंट्रल जेल में लगभग 2000 बंदियों को रखने की क्षमता में 30-30 बंदियों के लिए 58 बैरक हैं। किशोर बंदियों के लिए दो और महिला बंदियों के लिए तीन बैरक हैं। प्रत्येक बैरक की क्षमता 30-30 बंदी की होगी। हाई सिक्योरिटी बैरक भी बनाई गई है। जिनमें शातिर बड़े अपराधियों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। प्रत्येक बैरक में 12-12 बंदी रखे जाएंगे।

नई सेंट्रल जेल की बिल्डिंग में आलीशान प्रशासनिक भवन भी बनाया गया है। इसमें जेल अधीक्षक के अलावा अन्य अफसरों व जेल अधिकारियों के कार्यालय पर कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था है। परिसर में टाइप फोर के चार टाइप थ्री के तीन और टाइप टू के 120 आवास भी हैं।

अभी प्रदेश में आगरा सेंट्रल जेल, वाराणसी सेंट्रल जेल, लखनऊ सेंट्रल जेल, नैनी सेंट्रल जेल, फतेहगढ़ सेंट्रल जेल है। सैफई तहसील के महोला में यह प्रदेश की छठवीं सेंट्रल जेल होगी।

कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जनार्दन राय ने बताया 272.31 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल जेल पूरी तरह से बनकर तैयार है। 06 नंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.