Move to Jagran APP

राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

संवादसूत्र बसरेहर ग्राम पंचायत बरालोकपुर में राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं ने काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मोर्चा खोल दिया। सड़क पर डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके प्रदर्शन करते हुए नए डीलर का चुनाव कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:21 AM (IST)
राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

संवाद सूत्र, बसरेहर : ग्राम पंचायत बरालोकपुर में राशन डीलर के खिलाफ महिलाओं ने काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मोर्चा खोल दिया। सड़क पर डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके प्रदर्शन करते हुए नए डीलर का चुनाव कराने की मांग की है।

loksabha election banner

महिलाओं का कहना है कि राशन डीलर हम लोगों से अंगूठे का निशान तो लगवा लेता है लेकिन राशन नहीं देता है। कहता है कि राशन कल मिलेगा, कल आ जाना और इसी तरीके से दो-चार दिन टरकाने के बाद हम सभी का सारा राशन डकार जाता है। कई माह से हम लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। इससे परेशान होकर हम सभी ने राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, प्रशासन हमारी मांग जल्द पूरी करें अन्यथा मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। राशन डीलर ने बताया कि ऐसे लोग हंगामा कर रहे हैं जिनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं और ऑनलाइन भी प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.