Move to Jagran APP

वेस्ट प्लास्टिक से होगा वॉटरप्रूफ सड़कों का निर्माण

हेम कुमार शर्मा इटावा अब वेस्ट प्लास्टिक सड़कों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 11:42 PM (IST)
वेस्ट प्लास्टिक से होगा वॉटरप्रूफ सड़कों का निर्माण
वेस्ट प्लास्टिक से होगा वॉटरप्रूफ सड़कों का निर्माण

हेम कुमार शर्मा, इटावा

loksabha election banner

अब वेस्ट प्लास्टिक सड़कों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। एनजीओ वेस्ट प्लास्टिक यानी कचरा पॉलीथिन तथा अन्य प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से प्लास्टिक तैयार करेगा। इसको अलकतरा यानी डामर में मिलाकर सड़क का निर्माण किया जाएगा। वेस्ट प्लास्टिक से डामरीकृत सड़क पर पानी का असर नहीं होगा। इसके साथ पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।

आगरा-कानपुर में स्थापित एनजीओ ने वेस्ट प्लास्टिक को भी कारगर बनाने का सार्थक प्रयास किया है। इसके तहत कचरा प्लास्टिक को एनजीओ इस रूप में तैयार करते है जो डामर में निर्धारित फीसद में मिलाकर गर्म करके सड़कों को वॉटरप्रूफ बनाते हैं। प्रदेश सरकार ने वेस्ट प्लास्टिक से राज्य, शहरी, जिला तथा ग्रामीण मार्ग का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसी के साथ आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद के मार्ग भी निर्धारित कर दिए है। यह प्रयोग सफल होने पर लोक निर्माण विभाग को ही नहीं अपितु आम जनमानस को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। धन के साथ-साथ पर्यावरण भी काफी हद तक सुरक्षित होगा।

अब प्लास्टिक जलाया नहीं जाएगा

अभी अधिकांश लोग वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित करके जला देते है। अब यह प्लास्टिक वॉटरप्रूफ सड़कों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा तो आम जनमानस इसे जलाएगा नहीं। इसे एकत्रित करके एनजीओ को देने लगेगा। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। अभी अधिकांश लोग इसका महत्व नहीं समझ रहे थे। प्रयोग सफल होने पर वेस्ट प्लास्टिक का भाव बाजार में आ जाएगा।

जनपद के मार्ग लोनिवि के चार खंडों के अंतर्गत हैं इसके तहत वेस्ट प्लास्टिक से प्रांतीय खंड में सैफई हवाई पट्टी से नगला किशोरी तक 1.290 किमी 11.88 लाख से, फतेहपुरा से बुरामई, दयालपुरा होते धनुआ तक 3.320 किमी 30.12 लाख से, हैवरा से नगला नवल तक 1.540 किमी 14.02 लाख से, निर्माण खंड में बसरेहर से राहिन मार्ग से रमपुरा लोहरई विशुनपुर मार्ग 2.320 किमी 21.34 लाख, मसनाई से लुकुटपुरा मंदिर मार्ग एक किमी 7.91 लाख से, पुंजा माइनर से नगला तार होते हुए रोरा वकौली मार्ग 1.290 किमी 11.86 लाख से, निर्माण खंड 1 में शहर में नुमाइश चौराहा से बाइस ख्वाजा होते हुए दक्षिणी बाईपास तक 3.900 किमी 48.75 लाख से, वाह उदी मार्ग के 28 वें किमी लखनपुरा मार्ग 1.720 किमी 15.36 लाख से, बाहुरी मार्ग के किमी 2 से अजबपुर मार्ग 1.720 किमी 15.36 लाख से जबकि निर्माण खंड 3 में भरथना क्षेत्र में पड़ियापुरा से साम्हों वाया बनामई मार्ग 17.900 किमी 141.77 लाख से जनपद में कुल 35.860 किमी विभिन्न मार्ग 318.16 लाख रुपये व्यय करके वेस्ट प्लास्टिक से बनाए जाएंगे।

---------------------

अभी जनपद में करीब 20 किमी की दूरी में वेस्ट प्लास्टिक से मार्ग बनाए जा रहे हैं। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए उपरोक्त मार्ग चिह्नित करके उनका बजट निर्धारित किया गया है। पूर्ण उम्मीद है कि वेस्ट प्लास्टिक मार्ग वॉटरप्रूफ साबित होंगे। यह प्रयोग सफल साबित हुआ तो सभी मार्गो को वेस्ट प्लास्टिक से बनाया जाएगा। इससे कचरा प्लास्टिक भी कारगर सिद्ध होगा तथा पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।

इं. पीके जैन, अधीक्षण अभियंता लोनिवि, इटावा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.