Move to Jagran APP

यमुना व चंबल का जलस्तर घटा

संवाद सूत्र उदी शनिवार को यमुना व चंबल का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। यमुना नदी करीब 2

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 05:06 PM (IST)
यमुना व चंबल का जलस्तर घटा
यमुना व चंबल का जलस्तर घटा

संवाद सूत्र, उदी : शनिवार को यमुना व चंबल का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। यमुना नदी करीब 22 सेमी घट गई। दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर 117.83 मीटर पर था। जबकि शुक्रवार को शाम चार बजे इसका जलस्तर 118.05 मीटर पर पहुंच गया था। चंबल के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

केंद्रीय जल आयोग यमुना नदी के स्थल सहायक अभिषेक कुमार ने बताया कि यमुना में बरसात का पानी आने से कल तक बढ़ोतरी हो रही थी। शनिवार को इसमें कुछ गिरावट आई है। अभी जलस्तर स्थिर बना हुआ है। उधर हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़े जाने की भी सूचना मिली है। हालांकि इसका असर एक सप्ताह बाद आएगा।

केंद्रीय जल आयोग केंद्र चंबल के स्थल प्रभारी सहजादे खान ने बताया कि पांच दिन पूर्व कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार दोपहर से चंबल का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था जो गुरुवार की दोपहर तक बढ़ा। उसके बाद गिरना शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर 12 बजे जलस्तर 112.97 मीटर दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि नदी में बाढ़ अथवा खतरे की कोई संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.