आवंटित भूमि से वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी बेदखल
जागरण संवाददाता इटावा वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी को प्रशासन द्वारा उनकी आवंटित भूमि से बेदखल ि
जागरण संवाददाता, इटावा : वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी को प्रशासन द्वारा उनकी आवंटित भूमि से बेदखल किया जा रहा है। इससे त्रस्त होकर उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से बेदखल कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई है।
लोकतंत्र सेनानी करीब 80 वर्षीय कामता प्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी टीला बर्फ खाना मेवाती टोला कोतवाली सदर का कहना है कि जबरन उनकी भूमि से हटाए जाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा अमल में लाई जा रही है जबकि 28 मार्च 1951 को तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक प्लाट 75 फीट पूर्व-पश्चिम तथा 25 फीट उत्तर दक्षिण मेवाती टोला उपयोग के लिए जारी किया गया था। वे तथा उनके पूर्वज उस समय से अभी तक काबिज हैं। पास में ही जीआईसी का छात्रावास तामीर किया गया था निष्प्रयोज्य हो जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा उसे हटाया जा रहा है। इसी के चलते हमको भी बेदखल किया जा रहा है।
--
घर ढहाने के नोटिस से महिला परेशान
शहर किनारे अड्डा रामदयाल की लक्ष्मी देवी पत्नी हरीशंकर भी घर ढहाए जाने का नोटिस मिलने से परेशान है। उसका कहना है कि उपरोक्त अड्डा पूर्व में ब्लाक बसरेहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दतावली में समाहित था। 1973 में ग्राम प्रधान तथा भूमि प्रबंध समिति ने सास के नाम पट्टा देकर यह भूमि थी। तभी उस समय से घर बनाकर परिवार गुजर-बसर कर रहा है। अब यह क्षेत्र नगर पालिका से संबद्ध कर दिया गया है। प्रशासन ने हमारे पट्टा को दरकिनार करके घर ढहाने का नोटिस दिया है। जिलाधिकारी से कई बार गुहार लगाई परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।