विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics : ज्ञानवापी मामले में शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- न्यायालय का फैसला नहीं...

Published: Fri, 26 Jan 2024 02:37 PM (IST)

UP Politics ज्ञानवापी के सर्वे की रिपोर्ट को लेकर एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ...और पढ़ें

UP Politics : ज्ञानवापी मामले में शिवपाल यादव का बड़ा बयान
UP Politics : ज्ञानवापी मामले में शिवपाल यादव का बड़ा बयान

जागरण संवाददाता, इटावा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आइ एनडीआइए गठबंधन एक है। सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे अभी इंतजार कीजिए। वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक में झंडारोहण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी दलों की आपसी बातचीत हो चुकी है।

शिवपाल बोले- अभी फैसला नहीं आया है, जो आएगा माना जाएगा 

ज्ञानवापी के सर्वे की रिपोर्ट को लेकर एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी न्यायालय का कोई फैसला नहीं आया है, न्यायालय का जो फैसला आएगा वह सभी को स्वीकार होगा। शिवपाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है लगातार महंगाई बढ़ रही है। चीन ने देश की भूमि पर कब्जा कर लिया है सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।