इटावा जूनियर बाल कुश्ती प्रतियोगिता: 51 किलो भार वर्ग में रोशन यादव, 61 किलो में रोशन लाल बने विजेता
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन फ्री स्टाइल के आठ भार वर्गों में मुकाबले हुए।

HighLights
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले।
फ्री स्टाइल के आठ भार वर्गों में विजेताओं का सम्मान।
रोशन यादव, रोशन लाल सहित कई पहलवानों ने जीते स्वर्ण पदक।
जागरण संवाददाता, इटावा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन फ्री स्टाइल के आठ भार वर्गों में मुकाबले हुए। 51 किलोग्राम में वाराणसी के रोशन यादव और 61 किलोग्राम में रोशन लाल ने पहला स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम में वाराणसी के बृजेश यादव और 70 किलोग्राम में देवीपाटन के कृत कुमार शुक्ला विजेता रहे।
79 किलोग्राम में वाराणसी के अभिषेक यादव, 86 किलोग्राम में शिवम यादव, 97 किलोग्राम में आगरा के सुमित चहर और 125 किलोग्राम में आजमगढ़ के चंद्रकेश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 51 किलोग्राम में प्रयागराज के धर्मेंद्र कुमार द्वितीय तथा शुभम यादव और अयोध्या के सुमंत यादव संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
61 किलोग्राम में प्रयागराज के धर्मेंद्र कुमार द्वितीय तथा शुभम यादव और आजमगढ़ के अमन यादव तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में मुरादाबाद के अभिषेक द्वितीय तथा मिर्जापुर के भोले शंकर शर्मा और सहारनपुर के सागर कश्यप तृतीय रहे।
70 किलोग्राम में वाराणसी के शिवानंद द्वितीय तथा मुरादाबाद के मोहम्मद अफ्फान और कानपुर के विकास यादव तृतीय रहे। 79 किलोग्राम में बरेली के अमन द्वितीय तथा आगरा के लव कुश शर्मा और झांसी के नितेश पाल तृतीय रहे।
86 किलोग्राम में मिर्जापुर के प्रशांत कुमार उपाध्याय द्वितीय तथा सहारनपुर के विराज कुमार और मेरठ के अयांश वत्स तृतीय रहे। 97 किलोग्राम में वाराणसी के किशन चौबे द्वितीय तथा मुरादाबाद के शिवम यादव और अलीगढ़ के पंकज यादव तृतीय रहे। 125 किलोग्राम में आगरा के कृष्ण पाल द्वितीय तथा झांसी के राजा यादव और वाराणसी के अभिषेक यादव तृतीय रहे।
दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सर्वेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशभर से आए पहलवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल के विजेता खिलाड़ियों को सुरेश चंद्र उपाध्याय और सर्वेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया।
प्रतियोगिता में कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, हाकी प्रशिक्षक एवं प्रभारी खेल डॉ. मो. जियाउर्रहमान, तैराकी प्रशिक्षक रामेश्वर, कबड्डी प्रशिक्षक मीतू सिंह, फुटबाल प्रशिक्षक शाकिब खान, देवेंद्र पाल, मो. सलीम, राखी राठौर, खेलो इंडिया कोच कुमारी सुशीला, रामकुमार पुष्पाकर और लाल सिंह सहित प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में राजकुमार मिश्रा, कृष्णकांत यादव, अरविंद यादव, ऋषि श्वेत सिंह, सत्यवान सिंह, अभय कुमार सिंह, श्याम पाल, उमेश यादव, धीरज कुमार, उमेश कुमार और सुनील ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
