यूपी जनगणना 2027: 15 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, 16 नवंबर से मिलेगा स्वगणना का विकल्प
इटावा में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सुचारु संचालन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां इटावा में शुरू।
15 दिसंबर 2026 से घर-घर जनगणना कार्य होगा।
16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर तक स्वगणना विकल्प उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, इटावा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सुचारु संचालन के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर जीजीआइसी चकरनगर का तहसीलदार सुनील तिवारी ने निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में साफ-सफाई के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा, ताकि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
तहसीलदार ने बताया कि नामित प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य 15 दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक करेंगे। इसके बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य होगा।
जनगणना कार्य शुरू होने से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आम नागरिकों को स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इस दौरान संबंधित लेखपाल मुनिदेव यादव, विद्यालय स्टाफ एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार ने उपस्थित न होने पर प्रधानाध्यापिका आराधना झा को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
