जनता तय करती है राजनैतिक विरासत
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी ने कहा कि राजनै
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी ने कहा कि राजनैतिक विरासत आम जनता तय करती है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शिवपाल ¨सह यादव का है।
शनिवार को पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा की अध्यक्षता में हुई प्रसपा यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप उन्होंने कहा कि किसानों के सर्वमान्य नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह के मरणोपरांत देश के करोड़ों किसान, मजदूर तथा अल्पसंख्यकों ने संपत्ति का वारिस चौधरी अजीत ¨सह को माना था तथा राजनैतिक वारिस नेताजी मुलायम ¨सह यादव को माना। इसी तरह जनता ने नेताजी के असली राजनैतिक वारिस के रूप में शिवपाल ¨सह को माना है। बैठक को मंडल प्रभारी पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा आदि ने संबोधित किया। जिला प्रमुख महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता ने बैठक का संचालन किया। नरेंद्र बसरेहर प्रसपा अध्यक्ष प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने प्रमुख नेताओं की सहमति से ब्लाक बसरेहर क्षेत्र की कमान इसी ब्लाक के ग्राम आशानंदपुर के नरेंद्र यादव को अध्यक्ष मनोनीत करके सौंपी। इस मौके पर काफी संख्या में प्रसपा नेताओं ने बधाई दी।