Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इटावा में महाभारत कालीन मंदिर परिसर में बनवा दी मजार, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत; अफसरों ने तुरंत लिया एक्शन

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 07:49 AM (IST)

    इटावा के वनखंडेश्वरी माता मंदिर परिसर में एक पुजारी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक मजार बना दी और उस पर चादर चढ़ा दी। इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और मजार को हटा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, इटावा। महाभारत कालीन वनखंडेश्वरी माता मंदिर परिसर में पुजारी ने एक सहयोगी के साथ मिलकर मजार बना दी और चादर चढ़ा दी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और मजार को हटवा दिया। मामला चकरनगर से सटे चांदई गांव का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वनखंडेश्वरी माता मंदिर परिसर में शनिवार सुबह मजार और उसमें चादर चढ़ी दिखी। ग्रामीणों ने पता किया तो बताया गया कि यह सैयद बाबा की मजार है। किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी।

    एसडीएम ने हटाई मजार

    लखनऊ से जानकारी आते ही एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया पुलिस के साथ पहुंचे और मजार को हटवा दिया। एसडीएम के अनुसार पुजारी ब्रह्मदेव व सहयोगी श्याम गुप्ता ने बताया है कि शुक्रवार रात माता मंदिर के पास विराजमान मूर्ति के समीप गाना बजाना का कार्यक्रम चल रहा था।

    इसी दौरान एक महिला ने मंदिर परिसर में सैयद बाबा की मजार बनाने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुजारी ब्रह्मदेव व सहयोगी श्याम गुप्ता से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

    इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आज MahaKumbh-2025 का लोगो, वेबसाइट और एप करेंगे लांच