Etawah : गाजियाबाद से अगवाकर लाया गया किशोर सैफई में मिला, स्टाफ नर्स की गाड़ी से अगवाकर लाया गया था
कक्षा 9 का छात्र 14 वर्षीय किशोर आर्यन पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी मोहन नगर ग्राम कारहना थाना साहिबाबाद गाजियाबाद 05 मई को सुबह करीब 9.30 बजे घर से अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। जो गाजियाबाद में ही हर्ष विहार में रहते हैं।
जासं, इटावा : गाजियाबाद से तीन दिन पहले अपने मामा के घर के लिए निकले एक किशोर का कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया। बदमाश उसे सैफई में छोड़कर भाग गए।
कक्षा 9 का छात्र 14 वर्षीय किशोर आर्यन पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी मोहन नगर ग्राम कारहना थाना साहिबाबाद गाजियाबाद 05 मई को सुबह करीब 9.30 बजे घर से अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। जो गाजियाबाद में ही हर्ष विहार में रहते हैं।
वह अपने घर से आटो से निकला था और हर्ष विहार में अपने मामा के घर जाने के लिए दूसरे आटो में बैठने जा रहा था। तभी एक चार पहिया की गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे पकड़कर कार में डाल लिया। रविवार की रात को उसे सैफई के पीजीआइ चौराहे के पास छोड़ दिया। आर्यन रात भर फुटपाथ पर सोता रहा। उसने घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गार्ड को दी। जिस पर उसने पुलिस को बताया।