सुहागिनों में विशेष उत्साह, करवाचौथ को यादगार बनाने की तैयारी
संवाद सूत्र बकेवर सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा। सुहागिनों में त्य
संवाद सूत्र, बकेवर : सुहागिनों का प्रमुख पर्व करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा। सुहागिनों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह है। इसे यादगार बनाने के लिए उन्होंने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पर्व को लेकर लखना बाजार भी सज गए हैं। कपड़ा दुकानदारों ने नई डिजायन की साड़ियां विशेष तौर पर इस त्योहार के लिए मंगाई हैं। वहीं सराफा दुकानों में भी इस करवाचौथ के लिए स्पेशल आभूषण मंगाए गए हैं। शारदीय नवरात्र व शरद पूर्णिमा के बाद करवाचौथ प्रमुख व्रत है। इस त्योहार में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रहती हैं। इस दौरान व्रत की कथा पढ़ी जाती है और शाम को चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत खोला जाता है। इसके लिए कस्बा लखना में ग्रामीणांचल व कस्बा की महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने का काम करने में जुटी हुई हैं। इस समय लखना कस्बा में शांति मैरिज होम के सामने लोट्स ब्यूटी पार्लर एवं कास्मेटिक सेंटर पर महिलाओं की खासी भीड़ संजने संवरने के उमड़ रही है। इस संबंध में संचालिका नीती सिंह बताती हैं कि महिलाओं के द्वारा पार्लर में आकर हेयर कटिग,बैक्स, ब्राइडिल, फेसवाश, आईब्रो बनाने का काम किया जा रहा है। भीड़ को देख दुकानदारों के चेहरे खिले कपड़ा व्यापारी मनोज महेश्वरी, जयकुमार जैन, दिलीप सारस्वत कहते हैं कि कोरोना महामारी के बाद इस त्योहार पर महिलाओं में साड़ी, लहंगा, चुनरी की जमकर खरीदारी की जा रही है। सराफा व्यापारी सोनू वर्मा पूर्व सभासद, टिकू सोनी, संजय महेश्वरी कहते हैं कि इस बार करवाचौथ के पर्व को लेकर कई तरह के स्वर्णाभूषण मंगाए गए हैं। जिनकी बिक्री भी की जा रही है।
----------
देर रात तक गुलजार रहे बाजार
संवादसूत्र, महेवा : करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। चलनी, मिट्टी व पीतल के करवा व अन्य सामान की खरीदारी दिन भर की गई। जनरल स्टोर की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। सराफा व्यवसाइयों के यहां भी जमकर भीड़ देखी गई। कुल मिलाकर दिन भर बाजार में भीड़ का माहौल रहा।
-----------
दीपावली तक चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हो
जागरण संवाददाता, इटावा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने दीपावली तक बाजारों में चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आटो रिक्शा का रूट भी तय किया जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद पहली त्योहार दीपावली का है। जिसमें लोग बाजार में खरीदारी करने निकल रहे हैं। बाजारों में भीड़ होना प्रदेश व देश की सरकार की सही नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि कोतवाली पुलिस अब किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगी और न ही किसी के वाहन का ई-चालान होगा। दुकान पर ज्यादा भीड़ न लगाई जाए।