विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा के सामला में सोनू ने जीती 11 हजार की झंडा कुश्ती, शिवम रावत को मिला 5100 का पुरस्कार

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:02 PM (IST)

इटावा के सामला गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सोनू ने 11 हजार रुपये की झंडा कुश्ती जीती, जबकि लवेदी के शिवम रावत ने 5100 रुपये का पुरस्कार हासिल किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोनू ने 11 हजार रुपये की झंडा कुश्ती जीती।

  2. शिवम रावत ने 5100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

  3. दंगल में कई नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए।

जागरण संवाददाता, इटावा। लवेदी क्षेत्र के गांव सामला में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। दंगल का शुभारंभ मेला अध्यक्ष फरियाद भारती ने फीता काटकर किया।

झंडा कुश्ती इटावा के सोनू ने 11 रुपये हजार की कुश्ती जीती। लवेदी के पहलवान शिवम रावत ने दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर 5100 रुपये का पुरस्कार जीता। दंगल में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष फरियाद भारती और उनके कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद का माल्यार्पण कर एवं तलवार भेंटकर स्वागत किया।

मेला अध्यक्ष फरियाद भारती ने बताया कि मेला के आयोजन के लिए 30 लोगों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी की ओर से वाहन स्टैंड से होने वाली आय ली जाती है, जबकि मेले में दुकानें, झूले सहित अन्य व्यवस्थाएं निश्शुल्क रहती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लवेदी थाना प्रभारी गौरव कुमार, भरेह थाना प्रभारी जगदीश भाटी, बिठौली थाना प्रभारी राघवेंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम भी तैनात रही। फायर स्टेशन से सुभाष चंद्र आर्य, प्रभारी विष्णु दयाल, श्याम सुंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Hamirpur Dangal: घूंघट में अखाड़े में उतरीं महिलाएं, एक-दूसरे को दी पटकनी; अंग्रेजों के दौर से चली आ रही दंगल की ये परंपरा