Move to Jagran APP

दो बार मुख्यमंत्री रहे पर नहीं बना सके मकान

जागरण संवाददाता इटावा दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर अपने

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:46 PM (IST)
दो बार मुख्यमंत्री रहे पर नहीं बना सके मकान
दो बार मुख्यमंत्री रहे पर नहीं बना सके मकान

जागरण संवाददाता, इटावा : दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर अपने लिए एक मकान नहीं बनवा सके थे। हम सभी को उनकी विचारधारा और आदर्श पर चलने का संकल्प लेकर राजनीति में गरीबों की सेवा करनी चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

loksabha election banner

यह उद्गार सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय पर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती मनाए जाने पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने विस्तार से कर्पूरी ठाकुर के जीवनशैली पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अवधेश सविता, सीताराम कश्यप, शिवम पाल, राकेश यादव, दिलीप दिवाकर आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।

पिछड़ों को सबसे पहले 26 फीसद आरक्षण

समाजवाद के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर सबसे पहले 26 फीसद आरक्षण पिछड़ों को देकर उनका जीवन स्तर ऊंचा किया। वे सदैव दबे, पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए संघर्षरत रहे। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव निरंतर डॉ. लोहिया, जनेश्वर मिश्र, कर्पूरी ठाकुर व अन्य समाजवादी चितकों के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को गतिमान किए हुए हैं।

यह उद्गार प्रसपा कार्यालय पर आयोजित कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने व्यक्त किए। गोष्ठी से पूर्व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर अध्यक्ष इदरीश अंसारी अनवार हुसैन, फरहान शकील, दीपक पाल, आशीष पटेल, आलोक दीक्षित, नवनीत निगम, वीपी यादव आदि ने संबोधन किया।

मां वैष्णो उत्सव गार्डन में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष विकास शाक्य के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया। संस्थापक सदस्य हरीशंकर पटेल ने उनकी प्रशंसा की। मुख्य वक्ता के रूप में सुधीर कुमार गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। अपना दल एस में सदस्यता लेने वालों में सुनील पाल, रमेश कुमार सविता, अरविद कुमार सविता, अरविद कुशवाहा, रिकू सविता आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर पार्टी में सक्रिय सदस्य इंद्रेश बिहारी लाल सक्सेना, अमित भदौरिया, विशाल सक्सेना, अंकित सक्सेना मौजूद रहे। सूत मील परिसर में महेश चंद सविता पूर्व प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त समाज कल्याण अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविद्र सविता ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। अशोक श्रीवास्तव ने संचालन किया। वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया। गणेश ज्ञानार्थी, मेजर एचडी सिंह, डा. कुलदीप सविता, प्रदीप सविता, जिलाध्यक्ष दिलीप सविता मौजूद रहे।

भरथना नगर के सब्जी मंडी पार्क में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। भरथना ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, चेयरमैन हाकिम सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों को आरक्षण देकर उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदीप सविता, अवधेश सविता, चंद्रपाल सविता, राजेश सविता, सत्यप्रकाश यादव राजा, राजबिहारी सविता, चंद्रशेखर सविता, दिलीप सविता ने सहभागिता की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.