विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनकाउंटर को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे रामगोपाल, बोले- पुलिस पैरों में गोली मारकर बर्बाद कर रही जिंदगी

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:35 PM (IST)

प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी में पुलिस एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा, आरोप लगाया कि पुलिस पैरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस एनकाउंटरों पर प्रो. रामगोपाल यादव ने उठाए सवाल

  2. आरोप: पुलिस पैरों में गोली मारकर जीवन कर रही बर्बाद

  3. प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसा भय का माहौल

जागरण संवाददाता, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने प्रदेश में हो रहे पुलिस एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और पैरों में गोली मारकर कार्रवाई करने के साथ लोगों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसी धाराएं लगाई जा रही हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट तक को फटकार लगानी पड़ी है। उनका आरोप था कि सरकार के इशारे पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और एनकाउंटर को कानून-व्यवस्था सुधारने के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कानून के दायरे में और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। सपा महासचिव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में लोगों में भय का माहौल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश की स्थिति की तुलना आपातकाल के दौर से करते हुए इसे अघोषित आपातकाल बताया। हालांकि, ये सभी आरोप सपा नेता ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाए हैं। वह शहर के एक होटल मे जायंट्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।