Move to Jagran APP

प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम, जंगलराज

संवाद सहयोगी जसवंतनगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 08:49 PM (IST)
प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम, जंगलराज

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के हालात पर योगी आदित्यनाथ की सरकार हर मोर्च पर फेल बताते हुए कहा है कि अफसरशाही पर मुख्यमंत्री की लगाम न होने से प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है। चारों ओर अराजकता से आम जनमानस दहशतजदा है।

loksabha election banner

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र में कचौरा रॉड स्थित लखेरे कुआं के पास खोले गए एक होटल का उद्घाटन करने के उपरांत एकत्रित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोज हत्याएं डकैती, बलात्कार हो रहे है। भाजपा नेता एसडीएम और सीओ के सामने गोलियां दागकर हत्याएं कर रहे हैं। भाजपा के नेता और मंत्री कानून व्यवस्था के लिए यदि चुनौती बन जाएंगे तो अफसर क्या कर सकेंगे इसके चलते अफसर भी बेलगाम होकर जमकर लूट मचाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में सरकारी मशीनरी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता के शोषण में जुटी हुई है। आम आदमी भयभीत है, उसकी सुनवाई कहीं नही हो रही है। पुलिस मनमानी से धन उगाही में जुटी है। होटल संचालकों ने शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, संत मोहन गिरी महाराज, राहुल गुप्ता, खन्ना यादव, प्रधानाचार्य राजपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.