गोद भराई में महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार
संवादसूत्र, महेवा : विकास खंड महेवा क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नगला शुक्ल पर गर्भवती महि
संवादसूत्र, महेवा : विकास खंड महेवा क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नगला शुक्ल पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी के द्वारा किया गया। इसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं को गोदभराई में अनार, केला, पालक, मूली सहित अन्य पौष्टिक आहार दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी ने उपस्थित महिलाओं को अपने आसपास साफ-सफाई रखने व उससे होने वाले लाभों के बारे में बताया। सभी महिलाओं से शौचालय प्रयोग करने की बात कही गई। आंगनबाड़ी सहायिका सीता देवी, प्रधानाध्यापक राघवेंद्र दुबे, कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री भानु प्रकाश अवस्थी, प्रदीप कुमार कठेरिया, सीमा देवी, अनीता मिश्रा, वीरेंद्र बहादुर ¨सह मौजूद रहे।