Move to Jagran APP

लिपिक पॉजिटिव निकलते ही नगर पंचायत सकते में

संवादसूत्र बकेवर लखना नगर पंचायत कार्यालय भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:07 AM (IST)
लिपिक पॉजिटिव निकलते ही नगर पंचायत सकते में
लिपिक पॉजिटिव निकलते ही नगर पंचायत सकते में

संवादसूत्र, बकेवर : लखना नगर पंचायत कार्यालय भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। शुक्रवार की देर शाम आयी जांच रिपोर्ट में नगर पंचायत कार्यालय की महिला लिपिक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। शनिवार की सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो कर्मचारी सकते में आ गए। कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। महिला लिपिक इटावा शहर से ड्यूटी के लिए लखना आती जाती थी। नगर पंचायत के 50 कर्मचारियों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए हैं। ईओ देवेंद्र सिंह अवकाश पर चले जाने के चलते उनका सैंपल नहीं लिया जा सका है। कोरोना पॉजिटिव निकली लिपिक इटावा की रहने वाली हैं। वह चार दिन पूर्व ड्यूटी पर आयी थीं। इसके बाद अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया, जिस पर चिकित्सक ने उनको कोरोना की जांच की सलाह दी थी। लिपिक के कोरोना पॉजिटिव आने पर नगर पंचायत कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। चेयरमैन डा. समीर प्रकाश त्रिपाठी ने कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। सैनिटाइजर की शीशी साथ रखने को कहा है। सहमे कर्मचारियों को अब अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.