विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Bypoll: मुलायम की विरासत पर तेजप्रताप, डिंपल और शिवपाल का नाम, कौन होगा मैनपुरी संसदीय सीट से दावेदार

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2022 10:42 AM (IST)

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना ...और पढ़ें

इटावा के सैफई में शिवपाल, तेजप्रताप और डिंपल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इटावा के सैफई में शिवपाल, तेजप्रताप और डिंपल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इटावा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। शनिवार को चुनाव आयोग ने इस सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। सैफई परिवार में सपा की इस परंपरागत सीट पर कई नामों पर विचार चल रहा है। इनमें पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नाम पर भी विचार चल रहा है।

मुलायम परिवार का गढ़ मानी जाती है सीट

मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि मैनपुरी ने सैफई परिवार को कभी निराश नहीं किया। यह सीट यादव परिवार का गढ़ मानी जाती है। वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इस सीट पर मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे। तब मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के साथ आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ा था। बाद में मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। यहां उपचुनाव जीतकर तेज प्रताप यादव सांसद बने थे।

तेज प्रताप देखते थे पूरा काम

मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में भी इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके अस्वस्थ रहने के कारण पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ही उनका पूरा काम देखते थे। ऐसे में उनकी दावेदारी को सबसे प्रबल माना जा रहा है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम चर्चा में है। इनके नाम पर फैसला खुद अखिलेश यादव को लेना है। वहीं, अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव के बीच बढ़ी दूरियों को परिवार के लोगों ने कम कराने का प्रयास किया है।

सपा प्रमुख को लेना है फैसला

ऐसे में परिवार के कुछ बड़े सदस्यों की तरफ से यह फार्मूला रखा गया है कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया जाए। इससे शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान भी दिया है कि वे अखिलेश यादव की तरफ से मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मिलने वाली नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही फैसला लेंगे। अब देखना यह है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव क्या फैसला लेते हैं।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती हैं पांच विधानसभा सीटें

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल व जसवंतनगर शामिल हैं। जसवंतनगर विधानसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव सपा से विधायक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। इन दोनों विधानसभा सीटों पर सपा का खासा दबदबा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।