यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के 13 साल बाद प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां! थाने पहुंचा पति बोला- जीवनभर की कमाई भी ले गई
इटावा के ऊसराहार में एक महिला जिसकी शादी को 13 साल हो चुके हैं और दो बच्चे हैं अचानक गायब ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, ऊसराहार। शादी के 13 साल, दो बच्चों की मां गायब हो गई है। पति को किसी प्रेमी संग भागने की आंशका है। ट्रक ड्राइवर पति थाने पहुंचा और बोला जीवन भर की कमाई ले गई।
थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव के रहने वाले अवधेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है इसमें उसने कहा है कि वह ट्रक चालक है। अधिकांश समय घर से बाहर रहता है। बीते दिनों जब वह ट्रक लेकर बाहर निकला तो पत्नी मौका पाकर घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई है। पति ने बताया आशंका है वह अपने किसी प्रेमी के साथ भागी है। बच्चों को घर पर ही छोड़ गई है।
अवधेश यादव के मुताबिक उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। इस शादी से उसके दो बच्चे हैं लेकिन अब पत्नी किसी और के चक्कर में पड़ गई है। 23 जून को घर से कीमती जेवर और 10 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गई। अवधेश ने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं, पत्नी जीवन भर की कमाई लेकर चली गई, मैं अब क्या करूं। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। महिला को जल्द खोज लिया जाएगा।
