विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

Published: Sat, 11 Jul 2026 09:36 AM (IST)

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रामनिवास को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तमंचा बरामद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी रामनिवास गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा।

  3. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

जागरण संवाददाता, इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामनिवास निवासी मामन थाना ऊसराहार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोच लिया। रामनिवास बाहर जाने की फिराक मे तहसील ताखा के समीप खडा था, स्टीक जानकारी पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

रामनिवास के दाएं पैर मे लगी गोली 

पूछताछ के दौरान जब रामनिवास से साक्ष्य मे छिपाए गए तमंचे को रखे गए स्थान पर पुलिस बरामद करने पहुची तो रामनिवास ने उसी तंमचे से पुलिस पर फायर कर दिया, पुलिस की जबाबी कार्रवाई मे रामनिवास के दाएं पैर मे एक गोली लगी जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: बरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा वाहनों का डायवर्जन! लखनऊ-शाहजहांपुर जाने वालों को होगा फायदा