Move to Jagran APP

नौकरी छुड़वाकर रघुराज को राजनीति में लाए थे मुलायम, सैफई में समाधि स्थल पर नमन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज ने चुनावी मैदान में उतरने से पहले सैफई पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर नमन किया और जीत का आशीर्वाद मांगा। उनके साथ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 16 Nov 2022 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 04:30 PM (IST)
नौकरी छुड़वाकर रघुराज को राजनीति में लाए थे मुलायम, सैफई में समाधि स्थल पर नमन कर मांगा जीत का आशीर्वाद
सैफई में मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा प्रत्याशी राघुराज सिंह शाक्य ने नमन किया।

इटावा, जागरण संवाददाता। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य चुनावी मैदान में उतरने से पहले बुधवार की सुबह अपने राजनीतिक गुरु स्व. नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। रघुराज सिंह को राजनीति में मुलायम सिंह यादव ही लेकर आए थे और राजनीति का ककहरा सिखाया था। इसके नाते रघुराज भी नेताजी को अपना राजनीतिक गुरु मानते रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने रघुराज को प्रत्याशी घोषित किया तो वह भी अपने राजनीति गुरु से आशीर्वाद लेने समाधि स्थल पर पहुंचे। 

loksabha election banner

अंत्येष्टि स्थल पर नेताजी को किया नमन

जसवंतनगर में रहने वाले रघुराज शाक्य को भाजपा ने मैनपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव में मंगलवार को प्रत्याशी घाेषित किया था। बुधवार की सुबह रघुराज घर से मैनपुरी जाने से पहले इटावा के सैफैई पहुंचे और नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर नमन किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मैनपुरी के लिए रवाना हुए। समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अपर्ति करते हुए उन्होंने जीत का आशीर्वाद मांगने की बात कही। उनके साथ पत्नी सीमा शाक्य व भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे व कृष्ण मुरारी गुप्ता भी थे।

नौकरी छुड़वाकर रघुराज को राजनीति में लाए थे नेताजी

मैनपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को राजनीति में नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव लेकर आए थे। उन्होंने ही रघुराज को राजनीति का ककहरा सिखाया था। जसवंतनगर के गांव धौलपुर खेड़ा के निवासी रघुराज उस समय फतेहपुर में नगर पालिका परिषद में नौकरी करते थे। नौकरी छुड़वाकर मुलायम सिंह यादव ही रघुराज को राजनीति में लाए थे और पहली बार सपा की टिकट पर इटावा संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने जीत हासिल की थी। रघुराज शाक्य के चाचा धनीराम शाक्य मुलायम सिंह के विश्वास पात्रों में से एक थे। उन दिनों राम सिंह शाक्य समाजवादी पार्टी में बड़ा चेहरा थे। रघुराज दो बार इटावा से सांसद रहे।

शिवपाल के साथ रहे, फिर भाजपा का थामा दामन

मुलायम सिंह के समय से शिवपाल के भी रघुराज बेहद करीबी रहे। परिवार में विग्रह होने पर शिवपाल सिंह के अलग होने पर रघुराज ने मजबूती से प्रसपा का दामन थामे रखा। बीते विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर रघुराज ने भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी थी। प्रदेश के शाक्य नेताओं में गिनती होने पर भाजपा ने उपचुनाव में उनपर विश्ववास जताया है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शाक्य बिरादरी का बड़ा वोट बैंक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.