इटावा में लव मैरिज करने पर जानलेवा हमला, सैफई अस्पताल में पीड़ितों का इलाज, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
चकरनगर में लव मैरिज से नाराज आरोपियों ने दवा लेकर लौट रहे दंपति, भाभी और मासूम भतीजे पर लाठी-डंडों से ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।
HighLights
लव मैरिज से नाराज होकर दंपति पर हमला किया गया।
हमले में भाभी और छह वर्षीय मासूम भी घायल हुए।
आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज।
संवाद सहयोगी, इटावा। चकनगर थाना के एक गांव में 6 माह पूर्व लव मैरिज कर वापस घर लौटे दंपति सहित भाभी व मासूम भतीजे पर आरोपियों ने दवा लेकर बाइक से घर लौटने के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक ही परिवार के मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर तीन अभियुक्तों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीओ ने जांच शुरू की।
थाना चकरनगर के गांव बंधा निवासी 73 वर्षीय सरमन पुत्र गणेशराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर को उनका पुत्र संजीव अपनी पत्नी रंजीता, भाभी अनीता व छह वर्ष के मासूम मगन के साथ चकरनगर दवा लेने गया था। लौटते समय मानपुरा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास तेजवीर, विपिन व झब्बू पुत्रगण राधे निवासी मानपुरा लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोप है कि झब्बू ने अपनी बाइक से उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग गिर पड़े। इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। हमले में संजीव, अनीता व छह वर्षीय मासूम मगन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ एससी एसटी उक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सीओ चकरनगर अभय नारायण राय ने जांच शुरू की। बताते चलें कि बधा निवासी संजीव ने पड़ोसी गांव मानपुरा से करीब छह माह पूर्व रंजीता युवती के साथ लव मैरिज की थी। इस बात को लेकर युवती के स्वजन काफी नाराज थे।