सियार के हमले से किशोर व दो दर्जन पशु घायल
संवाद सहयोगी चकरनगर रू क्षेत्र के एक गांव में रात्रि समय पागल सियार ने धावा बोल कर दो दर्जन पशुओं को घायल कर दिया। इसी बीच एक किशोर पर भी हमला कर दिया। उक्त सियार के आतंक से गांव में हाहाकार मच गया। तदोपरांत ग्रामीणों ने घेर कर सियार को मौत के घाट उतार दिया। सुबह पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पशुओं का उपचार किया।
संवाद सहयोगी, चकरनगर : क्षेत्र के एक गांव में रात्रि के समय पागल सियार ने धावा बोल कर दो दर्जन पशुओं को घायल कर दिया। इसी बीच एक किशोर पर भी हमला कर दिया। उक्त सियार के आतंक से गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने घेर कर सियार को मौत के घाट उतार दिया। सुबह पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पशुओं का उपचार किया।
चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ीमंगद में सोमवार देर शाम पागल सियार ने धावा बोल दिया। इस दौरान किसानों के दरवाजों और पशुवाड़ों में बंधे करीब दो दर्जन पशुओं को गंभीर रूप से घायल कर दिए। इसी बीच पशुओं को चारा खिला रहे गांव के ही मनवीर सिंह पुत्र हरी सिंह पर भी सियार ने बार कर घायल कर दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद सियार को मार गिराया। सुबह सूचना पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने घायल पशुओं को वैक्सीन लगाई।
पशु चिकित्सा अधिकारी राहुल वर्मा से बताया कि वैक्सीन कम पड़ गई है। जिसके चलते सैफई से वैक्सीन मंगाई गई है और सुबह पुन: उक्त गांव के शेष पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।