विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ डीएसडी बना आइजीसीएल का विजेता

By JagranEdited By:
Published: Sun, 28 Jan 2018 10:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता, इटावा : आइजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामे

लखनऊ डीएसडी बना आइजीसीएल का विजेता
लखनऊ डीएसडी बना आइजीसीएल का विजेता

जागरण संवाददाता, इटावा : आइजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट सैफई कप का लखनऊ डीएसडी विजेता बना जबकि बदायूं क्रिकेट क्लब उप विजेता बना और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। 23 दिसंबर से जारी इस टूर्नामेंट में 300 टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसका फाइनल मुकाबला समापन दिवस पर हुआ। सैफई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक माह से अधिक चले इस टूर्नामेंट का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया था और रविवार को समापन करते हुए विजेता लखनऊ को 5 लाख, उप विजेता बदायूं को 3 लाख व तीसरा स्थान पाने वाली अलीगढ़ की टीम को 2 लाख का चेक सौंपा। मैन ऑफ द सीरीज धर्मेंद्र यादव गेल को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

अखिलेश यादव ने आइजीसीएल चेयरमैन डा. अनुराग भदौरिया को ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने और सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि खेल हर समाज को संगठित करने का माध्यम है। लखनऊ से उनके साथ आए नवाब अली गौहर ने कहा कि यहां पहली बार आना हुआ और स्वागत से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभी धर्मों को जोड़ता है। यही टीम भावना 2022 में चुनावों में भी दिखना चाहिए और सभी सपा का साथ देकर निर्णायक भूमिका निभाएं। बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि टूर्नामेंट हुआ जिसके लिए आयोजक डा. अनुराग भदौरिया, सभी टीमें, विजेता लखनऊ व उपविजेता बदायूं बधाई के पात्र हैं। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. (ब्रिगेडियर) टी प्रभाकर ने कहा कि हमने अपनी टीमें उतारी थीं और अगली बार अधिक संख्या में उतारेंगे व अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले फाइनल मैच में बदायूं क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ डीएसडी टीम ने निर्धारित 18 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए जिसमें हरीश ने 29 गेंदों पर 51, धर्मेंद्र गेल ने 22 गेंदों पर 43, रवि गौड़ ने 17 गेंदों पर 34, महेश ने 9 गेंदों पर 21 और धीरज ने 9 गेंदों पर 15 रन जोड़े। बदायूं के गेंदबाज हेमंत ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट और प्रभाव, संजीव व जतिन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए जीत लगभग पक्की ही कर ली थी, लेकिन बाद के ओवर्स में उसका कोई खिलाड़ी अधिक देर तक क्रीज पर न रह सका। एक-एक करके उसके खिलाड़ी पस्त होते गए और निर्धारित 18 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 168 रन ही बना सके। इस प्रकार 29 रनों से जीत दर्ज कर लखनऊ डीएसडी का इस कप पर कब्जा हो गया। इस अवसर पर मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व राज्य मंत्री र¨वद्र श्रीवास्तव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, नगर पालिका इटावा पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, डीपीएस चेयरमैन विवेक यादव, कार्तिकेय यादव, र्सवेश शाक्य आदि उपस्थित रहे। मैच में अंपाय¨रग अनुज यादव व राहुल मौर्या ने की जबकि तीसरे अंपायर के रूप में अजित ¨सह रहे और स्को¨रग विकास शर्मा व कॉमेंट्री अमरेंद्र यादव ने की।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां नहीं आईं मंच पर

जैसा कि आइजीसीएल द्वारा जानकारी दी गई थी, फिल्मों शुद्ध देशी रोमांस व बेफिक्रे की अभिनेत्री वानी कपूर तथा फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी में धोनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली काइरा आडवाणी पैवेलियन की वीआइपी लॉन्ज में ही बनी रहीं। दर्शकों को उम्मीद थी कि वे मैदान में बनाए गए मंच पर प्रस्तुति देने आएंगी, ¨कतु वे वहां से नीचे तक नहीं आईं जिससे दर्शकों को निराशा हुई। हालांकि ऊपर ही डा. (ब्रिगेडियर) टी प्रभाकर ने काइरा को भेंट स्वरूप बैट का प्रतीक चिह्न दिया। अभिनेत्रियों ने वहीं से माइक पर लोगों का अभिवादन किया और हालचाल लिया।

सपेरों ने किया कला का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के मंच के बगल में ही सपेरों के समूह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे लोगों ने पसंद किया। अखिलेश की विशेष पसंद पर हुई इस प्रस्तुति में कन्नौज के कलाकारों ने लगभग एक माह से अभ्यास कर स्वयं को दक्ष किया था। उन्होंने बीन, साइकिल के पहियों व आग के हैरतअंगेज करतबों के साथ जो प्रस्तुतियां दीं उन्हें अखिलेश सहित जनता काफी देर तक देखती रही। इन कलाकारों ने तन डोले मेरा मन डोले, मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, तेरे संग प्यार में नहीं आदि गानों पर रोमांचक प्रस्तुति दीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।