विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने के गहनों में रेनियम की मिलावट: 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' ने ग्राहकों को किया सतर्क

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:22 PM (IST)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) ने सोने के आभूषणों में रेनियम पाउडर की मिलावट को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है। एसोसिएशन ने हॉलमार्क, एचयूआईडी और पक्के बिल की जांच करने तथा कम मेकिंग चार्ज के आकर्षक दावों से सावधान रहने की सलाह दी है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) का लोगो। स्रोत- आधिकारिक वेबसाइट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) का लोगो। स्रोत- आधिकारिक वेबसाइट

HighLights

  1. इब्जा ने सोने में रेनियम पाउडर मिलावट पर ग्राहकों को चेताया।

  2. आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क, एचयूआईडी और पक्का बिल जांचें।

  3. कम मेकिंग चार्ज के आकर्षक दावों के पीछे की सच्चाई समझें।

जागरण संवाददाता, इटावा। सोने के आभूषणों में रेनियम पाउडर की मिलावट की शिकायतों को लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) ने ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इब्जा कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक होटल में हुई।

बैठक में आभूषणों की गुणवत्ता और शुद्धता से जुड़े संभावित नुकसान पर चर्चा की गई। इब्जा सचिव राजीव चंदेल ने ग्राहकों से आभूषण खरीदते समय हालमार्क, एचयूआईडी और पक्के बिल की जांच करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कुछ चिह्नित प्रतिष्ठानों से बेचे गए आभूषणों को अन्य ज्वैलर्स केवल हालमार्क और एचयूआइडी देखकर एक्सचेंज नहीं करेंगे।

गुणवत्ता और शुद्धता की आवश्यक जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम मेकिंग चार्ज के आकर्षक दावों के पीछे की वास्तविकता भी समझें। इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा कि कुछ ज्वैलर्स द्वारा ग्राहकों को गुमराह किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार प्रसाद मथुरिया, संरक्षक कपिल वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, संयुक्त मंत्री जितेंद्र सोनी, सदस्य अर्पित गौर और सौरभ वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।