यूपी में सरकारी स्कूल के टीचर ने बच्चे के सिर पर तबला बजाते हुए बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड
इटावा के प्राथमिक विद्यालय बिरौली के शिक्षक दिनेश कुमार माथुर को एक छात्र के मुंडित सिर पर तबला बजाकर वीडियो ...और पढ़ें
HighLights
शिक्षक ने छात्र के मुंडित सिर पर तबला बजाया।
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित किया।
जागरण संवाददाता, इटावा। प्राथमिक विद्यालय में बच्चे के मुंडित सिर पर तबला बजाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राजेश कुमार ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला विकास खंड सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। यहां कार्यरत सहायक अध्यापक दिनेश कुमार माथुर ने स्कूल के एक छात्र, जिसका सिर मुंडा हुआ था, उसके सिर पर अपने हाथों से तबला बजाते हुए धुन निकाली और इसका वीडियो बनवा लिया। इसके बाद शिक्षक ने यह वीडियो अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग की फजीहत होने लगी। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
