झारखंड सरकार एसडीएम को भेजेगी प्रशंसा पत्र
झारखंड सरकार के उपायुक्त भरथना के उपजिलाधिकारी को उनके उत्तम सहयोग के लिए प्रशंसा पत्र भेजेगी। यह जानकारी झारखंड के साहिबगंज उपायुक्त वरुन रंजन ने दैनिक जागरण संवाददाता साहिबगंज को देते हुए बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल बच्ची का उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने काफी सहयोग किया।
संवाद सहयोगी, भरथना : झारखंड सरकार के उपायुक्त भरथना के उपजिलाधिकारी को उनके उत्तम सहयोग के लिए प्रशंसा पत्र भेजेगी। यह जानकारी झारखंड के साहिबगंज उपायुक्त वरुन रंजन ने दैनिक जागरण संवाददाता साहिबगंज को देते हुए बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल बच्ची का उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने काफी सहयोग किया। खासकर भरथना तहसील में उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का बेहतर उपचार कराया गया और पूरा ख्याल रखते हुए खाने-पीने का सामान देकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। इसके लिए झारखंड साहिबगंज के उपायुक्त उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक प्रशंसा पत्र भेजेंगे।