Move to Jagran APP

गांधी जी को पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा

जागरण संवाददाता इटावा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शहीद दिवस म

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 07:56 PM (IST)
गांधी जी को पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा
गांधी जी को पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा

जागरण संवाददाता, इटावा: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शहीद दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. राजकुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकाय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राष्ट्रपिता महात्मागांधी के योगदान को हमेशा एक योग्य पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा। गांधी जी देश को एक धर्म निरपेक्ष एवं अहिसक राष्ट्र के रूप में बनाए रखने के प्रबल समर्थक थे।

loksabha election banner

सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है। उत्तम सिंह प्रजापति, कांती प्रताप शाक्य, पदम तिवारी, लीलावती राजपूत, दिलीप दिवाकर, संग्राम सिंह चौहान, राहुल पवार, पूरन सिंह यादव, कपिल यादव, चंकी यादव, ऋषि यादव मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। नुमाइश परिसर में भी महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदयभान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव, अरुण यादव मौजूद रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर शहर के डॉ. आंबेडकर पार्क में मौन व्रत रखकर श्रद्धाजंलि सभा में संकल्प लिया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों, गांधीजी की शहादत और किसान आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए हम भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन का समर्थन तब तक जारी रखेंगे जबतक कानून समाप्त नहीं होंगे। किसान सभा और मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मौन व्रत, मानव श्रृंखला में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व अध्यक्ष वीएन वर्मा, सीटू नेता अमर सिंह शाक्य, शहर मंत्री प्रेमशंकर यादव, खादिम अब्बास आदि लोगों ने भाग लिया।

बसरेहर में मनी गांधी जयंती

संवादसूत्र, बसरेहर: कस्बा बसरेहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सविता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई। इस दौरान कई लोगों ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.