Move to Jagran APP

सैफई में मिले सम्मान से वाजिद हुए थे गदगद

संवाद सहयोगी सैफई (इटावा) मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद की टूट गई है। मुंबई में

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM (IST)
सैफई में मिले सम्मान से वाजिद हुए थे गदगद
सैफई में मिले सम्मान से वाजिद हुए थे गदगद

संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा) : मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद की टूट गई है। मुंबई में सोमवार को वाजिद की किडनी संक्रमण के दौरान मौत हो गई थी। वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी मौत से सैफई महोत्सव समिति भी सन्न है। साजिद-वाजिद की जोड़ी सैफई महोत्सव में भी अपना रंग बिखेर चुकी है।

loksabha election banner

सैफई महोत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य और प्रधान दर्शन सिंह यादव बताते हैं कि संगीतकार वाजिद के निधन से उन्हें दुख हुआ है। वर्ष 2013-14 में आयोजित सैफई महोत्सव के आखिरी दिन 9 जनवरी 2014 को बालीवुड स्टार नाइट का आयोजन किया था। बालीवुड स्टार नाइट में सुपर स्टार सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह और सना खान के साथ साजिद-वाजिद भी पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर साजिद-वाजिद को फूलों का गुलदस्ता और शॉल देकर उनका स्वागत किया था। बताया जाता है कि सलमान खान के कहने पर साजिद-वाजिद सैफई महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अपने सुरीले संगीत से सैफई महोत्सव की उस शाम को बेहद खुशनुमा बना दिया था। साजिद-वाजिद के मनमोहक संगीत पर सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, सना खान समेत कई फिल्मी सितारों ने जमकर ठुमके लगाए थे।

सैफई के प्रधान प्रतिनिधि अंकित यादव कहते हैं कि सैफई महोत्सव में कई नामी कलाकारों का हर साल आना होता है ऐसे में संगीतकार साजिद वाजिद की जोड़ी का भी यहां पर आना हुआ था। आज भी सैफई के लोगों के पास साजिद-वाजिद के आने के दरम्यान के फोटोग्राफ लैपटॉप या फिर मोबाइल में सुरक्षित रखे हुए हैं। उनके निधन से उनकी महोत्सव मंच पर प्रदर्शित की गई स्मृतियां ताजा हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.