विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा से वाराणसी-मिर्जापुर जाना आसान, प्रयागराज-दादरी सुफरफास्ट का नारायणपुर बाजार तक विस्तार

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:17 PM (IST)

प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का नारायणपुर बाजार (वाराणसी के पास) तक विस्तार किया गया है, जिससे इटावा और आसपास के यात्रियों को वाराणसी, मिर्जापुर और विंध्याचल जाने में आसानी होगी।

इटावा से वाराणसी-मिर्जापुर जाना आसान।

इटावा से वाराणसी-मिर्जापुर जाना आसान।

HighLights

  1. प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट का नारायणपुर बाजार तक विस्तार।

  2. इटावा से वाराणसी, मिर्जापुर यात्रा अब होगी आसान।

  3. त्योहारी सीजन और विंध्यवासिनी श्रद्धालुओं को लाभ।

जागरण संवाददाता, इटावा। वाराणसी और मिर्जापुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने त्योहारी सीजन से पहले सुविधा बढ़ा दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल को सप्ताह में तीन दिन नारायणपुर बाजार तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

नारायणपुर बाजार वाराणसी का निकटवर्ती स्टेशन है। ट्रेन के इस विस्तार से इटावा व आसपास के यात्रियों को बनारस, मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल क्षेत्र के लिए नया रेल विकल्प मिलेगा।

गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल 17 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को इटावा चलेगी। यह ट्रेन नारायणपुर बाजार से शाम छह बजे चलकर चुनार, मिर्जापुर, मेजा और प्रयागराज होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे दादरी पहुंचेगी।

वापसी में 04164 दादरी-नारायणपुर बाजार सुपरफास्ट स्पेशल 16 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 10:15 बजे दादरी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी। जिसका ठहराव इटावा और टूंडला जंक्शन पर भी होगी।

इससे इटावा और टूंडला से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन पहले से उपयोगी है। अब इसके नारायणपुर बाजार तक विस्तार से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों तक आने-जाने का विकल्प बढ़ जाएगा। मिर्जापुर और चुनार में ठहराव होने से विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी। नवरात्र के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास उपयोगी साबित हो सकती है।

रेलवे के अनुसार जिन दिनों 04163/04164 नारायणपुर बाजार से संचालित होगी, उन दिनों 02417/02418 का प्रयागराज-दादरी संचालन नहीं होगा। यह व्यवस्था दशहरा, दीपावली और छठ पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। रेलवे की योजना आगे अन्य ट्रेनों को भी नारायणपुर बाजार तक विस्तारित करने की है।

यह भी पढ़ें- रेलवे के काउंटरों में कम होने लगी भीड़, यात्री मोबाइल से ही बुक कर रहे ट्रेन की टिकट