विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे के काउंटरों में कम होने लगी भीड़, यात्री मोबाइल से ही बुक कर रहे ट्रेन की टिकट

Published: Fri, 04 Sep 2026 02:22 PM (IST)

सहरसा रेलवे स्टेशन पर डिजिटल इंडिया के प्रभाव से अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भीड़ कम हो गई है। यात्री अब ...और पढ़ें

सहरसा रेलवे स्टेशन। फोटो जागरण

सहरसा रेलवे स्टेशन। फोटो जागरण

HighLights

  1. सहरसा रेलवे काउंटरों पर अब भीड़ कम दिखती है।

  2. यात्री मोबाइल से ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं।

  3. हर माह 18-20 हजार टिकट ऑनलाइन कटते हैं।

संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा में डिजिटल इंडिया पूरी तरह हावी है। अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम ही दिखती है। इन दिनों लोगों ने ऑनलाइन टिकट कटाकर ही यात्रा करते हैं।

यात्रियों का कहना है कि बेवजह काउंटर पर समय बर्बाद करने से क्या फायदा। ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध है तो पल भर में घर बैठे- बैठे टिकट कट जाता है। इससे समय की भी बचत होती है और लाइन में धक्के खाने की जरूरत नहीं रहती है। 

हर माह बीस हजार टिकट ऑनलाइन

सहरसा स्टेशन से प्रतिदिन औसतन 600 से 700 यात्री अनारक्षित टिकट कटाते हैं। जिसमें लंबी दूरी सहित आसपास स्टेशनों की भी टिकट रहती है। हरेक माह सहरसा से 18 से 20 हजार टिकट ऑनलाइन कटती है।

जिस कारण ही अब रेलवे अनारक्षित टिकट काउंटर पर भीड़ कम ही दिखती है। विभागीय आंकड़ें की मानें तो जिस दिन सहरसा से अमृतसर, आनंद विहार के लिए लंबी दूरी की ट्रेन रहती है उस दिन ऑनलाइन टिकट की संख्या अधिक बढ़ जाती है।

कहते हैं यात्री

यात्री संजीव कहते हैं कि रेलवे के एप से ही ऑनलाइन टिकट आसानी से कट जाता है। इसके लिए भाग दौड़ करने की भी जरूरत नहीं होती है। टिकट काउंटर पर तो कभी - कभी खुदरा के अभाव में विलंब भी हो जाता है।

ऑनलाइन टिकट होने से समय भी बचता है। साथ में टिकट सहेजकर रखने की भी समस्या समाप्त हो जाती है। मोबाइल पर ही दिखाने से काम चल जाता है।

इधर, रेल प्रशासन भी ऑनलाइन टिकट कटाने के लिए यात्रियों के बीच नियमित रूप से जागरूकता फैलाती है कि वे हर काम अपने मोबाइल से ही करें।

पांच माह में 84504 टिकट कटे ऑनलाइन

सहरसा स्टेशन से पिछले पांच माह के दौरान 84504 यात्रियों ने अनारक्षित टिकट कटाया है। मिली जानकारी मुताबिक सहरसा से अनारक्षित टिकट कटानेवाले यात्रियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। पिछले पांच महीनों का ऑनलाइन कटाए गए। टिकटों का आंकड़ा निम्न है।

महीना ऑनलाइन टिकटों की संख्या
अप्रैल 26 18475
मई 26 17322
जून 26 14892
जुलाई 26 17407
अगस्त 26 16408