विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में साजिश के तहत कराई गई थी यूट्यूबर अश्वि यादव के घर फायरिंग, पुलिस पर लगाए आरोप को एसएसपी ने बताया गलत

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:16 PM (IST)

इटावा में यूट्यूबर अश्वी यादव के घर फायरिंग को एसएसपी ने साजिश बताया है, जिसमें नाबालिग से पूछताछ के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूट्यूबर अश्वी यादव के घर फायरिंग साजिश थी।

  2. पुलिस ने अश्वी यादव पर रंगदारी का केस दर्ज किया।

  3. एसएसपी ने पुलिस पर लगे आरोपों को नकारा।

जागरण संवाददाता, इटावा। यूट्यूबर अश्वी यादव के घर 30 सितंबर की रात हुई फायरिंग के मामले को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने साजिश बताया है। गिरफ्तार नाबालिग से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने जल्द ही मामले का पूरा राजफाश करने की बात कही है।

वहीं, घटना से जुड़े दूसरे मामले में न्यायालय के आदेश पर यूट्यूबर अश्वी यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को वादी आशुतोष यादव अपने अधिवक्ता के साथ भरथना थाने पहुंचे और पुलिस को अपने पक्ष से जुड़े साक्ष्य सौंपे। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद अश्वी यादव ने इन्टरनेट मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस पर रुपये लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था। इस पर एसएसपी ने कहा कि यह आरोप गलत है। मुकदमा पुलिस ने अपने स्तर से नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।

पुलिस अब फायरिंग और रंगदारी के दोनों मामलों के बीच आपसी संबंधों की जांच कर रही है। फायरिंग के मामले में दो आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपितों की भूमिका स्पष्ट कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- इटावा में चुनाव की तैयारियां तेज, 10.53 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला