अब विदेश में रह रहे भाइयों को भी आसानी से राखी भेज सकेंगी बहनें, डाक विभाग ने शुरू की खास सुविधा
रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने विशेष राखी मेल सेवा शुरू की है, जिससे बहनें देश-विदेश में भाइयों को राखी भेज सकेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी मेल सेवा शुरू की।
देश-विदेश में राखी भेजने पर 10% की छूट मिल रही है।
वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे 10 रुपये में उपलब्ध कराए गए हैं।
जागरण संवाददाता, इटावा। भाई-बहन के स्नेह पर्व का त्योहार रक्षाबंधन आगामी 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई के बहुत दूर अथवा विदेश में होने की वजह से बहनों के लिए डाक विभाग ने अपनी विशेष तैयारी कर रखी है।
देश-विदेश में राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष राखी मेल की सुविधा प्रदान की है। इस पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।
डाक अधीक्षक घनश्यााम ने बताया कि इटावा एवं औरैया जनपदों के समस्त डाकघरों में राखी मेल की सुविधा उपलब्ध है। राखी भेजने के लिए विशेष डिजाइनर एवं वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 10 रुपये है।
डाक विभाग द्वारा राखी मेल की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। इसके लिए मंडल के सभी डाकघरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं।उन्होंने लोगों से राखी मेल की 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाने की अपील की है।
