इटावा SSP ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, पांच SHO समेत 49 SI का बदला कार्यक्षेत्र
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इटावा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया ...और पढ़ें

पांच SHO समेत 49 SI का बदला कार्यक्षेत्र।
HighLights
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया पुलिस विभाग में फेरबदल।
पांच थानाध्यक्षों और 49 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए।
कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, इटावा। जनपद की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया। पांच थानाध्यक्षों समेत 49 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल रही।
फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र को हटाकर भरेह थाने की जिम्मेदारी दी गई है। लवेदी थानाध्यक्ष गौरव कुमार अब फ्रेंड्स कालोनी थाने के प्रभारी होंगे। भरेह थानाध्यक्ष जगदीश कुमार भाटी को सहसों थाने और जितेंद्र चौधरी को लवेदी थाने की जिम्मेदारी मिली है। महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा सिंह को जनसुनवाई कार्यालय में तैनात किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को भरथना में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया है। दिलीप कुमार को महेवा चौकी, अंकित पवार को मानिकपुर चौकी और अरविंद पिलानिया को नौंरंगाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। विशेष पाल सिंह को भरथना थाने में तैनाती मिली है। पुलिस लाइन से नई तैनाती पाने वालों में जितेंद्र सिंह पटेल को टीटी चौकी, कोतवाली, बृजेश कुमार सिंह को पछायगांव थाना भेजा गया है।
थानों और चौकियों से बदले गए 25 उपनिरीक्षक
रविंद्र सिंह नौरंगाबाद चौकी से विंडवाकला चौकी सहसों, निर्मल कुमार एसडीओ फील्ड कोतवाली से लवेदी, रमाकांत सिंह कोतवाली से चकरनगर, रामविनोद सिविल लाइंस से भरथना, सत्यपाल सिंह सिविल लाइंस से उसराहार, कृष्ण कुमार तिवारी फ्रेंड्स कालोनी से बकेवर, यासीन खां फ्रेंड्स कालोनी से बिठौली, अवधेश सिंह इकदिल से बकेवर, यशवीर सिंह तोमर धरवार चौकी जसवंतनगर से भरथना, शेर सिंह बलरई से चकरनगर भेजे गए।
राधेलाल बढ़पुरा से सहसों, रामदास बढ़पुरा से कुदरैल चौकी उसराहार, बृजकिशोर कुदरैल चौकी उसराहार से कोतवाली, नवल किशोर भारती उसराहार से इकदिल, सुरेश पाल लवेदी से धरवार चौकी जसवंतनगर, मलखान सैफई से सिविल लाइंस, नूर मुहम्मद सैफई से फ्रेंड्स कालोनी,पीर मुहम्मद चौबिया से चकरनगर, लाल सिंह चौबिया से महिला थाना, मुन्ना लाल बसरेहर से भरथना, अलख निरंजन बसरेहर से जसवंतनगर, उमाशंकर शुक्ल केंद्रीय कारागार चौकी वैदपुरा से कोतवाली, बलवीर चकरनगर से चौबिया, रमेशचंद्र सहसों से चौबिया और महेश प्रसाद भरेह से केंद्रीय कारागार चौकी वैदपुरा भेजे गए।
पुलिस लाइन भेजे गए 12 उपनिरीक्षक
राजकुमार सिंह उदी चौकी बढ़पुरा से, शिवशंकर विंडवाकला चौकी सहसों से, संतोष कुमार सोनकर बढ़पुरा से, रजनीश कुमार तिवारी महेवा चौकी बकेवर से, अंशु मिश्रा पिंक बूथ चौकी कोतवाली से, मोहन सिंह वैदपुरा से, इदूद हसन भरथना से, जय सिंह वैदपुरा से, महेंद्र कुमार कोतवाली से, सत्यपाल सिंह मंडी चौकी फ्रेंड्स कालोनी से, रामऔतार चकरनगर से और श्यामू दयाल चौबिया से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। एसएसपी ने सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।