इटावा: बेटे का शव देख सदमे में आई मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां
इटावा के ढकपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पुत्र राकेश पाठक के निधन के बाद उनका शव देखते ही मां बिटोला देवी ने भी दम तोड़ दिया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पुत्र राकेश पाठक का निधन शुक्रवार सुबह हुआ।
मां बिटोला देवी ने पुत्र का शव देख दम तोड़ा।
मां-बेटे का अंतिम संस्कार शनिवार को एक साथ हुआ।
जागरण संवाददाता, इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में शुक्रवार को हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जयपुर में रहकर काम करने वाले करीब 55 वर्षीय राकेश पाठक का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। देर शाम करीब सात बजे उनका शव पैतृक गांव ढकपुरा पहुंचा।
स्वजन के अनुसार, पुत्र का शव देखते ही उनकी मां बिटोला देवी सदमे में आ गईं। कुछ ही देर बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार में शोक छा गया।
शनिवार सुबह दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और अंतिम संस्कार किया गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
यह भी पढ़ें- इटावा में मिलावटी दूध बेचने के मामले में 17 साल बाद आया फैसला, दो आरोपियों को एक-एक साल की सजा
