विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुछ पल देरी और बन जाता मौत का अंडरपास....मैनपुरी में थार समेत दो कार डूबीं, पिता-पुत्र की बची जान

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:25 PM (IST)

इटावा के मैनपुरी अंडरपास में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जहाँ बैरिकेडिंग हटाने के बाद दो कारें (एक ...और पढ़ें

इसी इटावा- मैनपुरी अंडरपास में पानी में फंसी थी थार कार। जागरण

इसी इटावा- मैनपुरी अंडरपास में पानी में फंसी थी थार कार। जागरण

HighLights

  1. मैनपुरी अंडरपास में भारी बारिश से पांच फीट से अधिक जलभराव

  2. बैरिकेडिंग हटाकर घुसी थार समेत दो कारें पानी में फंसीं

  3. पालिका ने जेसीबी-क्रेन से दो घंटे में कारों को बाहर निकाला

जागरण संवाददाता, इटावा। तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार शाम शहर का मैनपुरी अंडरपास हर बार की तरह पानी भरने से बंद हो गया। पांच फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण सुरक्षा के दृष्टि से नगर पालिका द्वारा पुल के दोनों तरह बेरीकेडिंग लगाई थी। लेकिन शनिवार दोपहर तीन बजे मैनपुरी की तरफ से आ रहे थार सवार पिता-पुत्र व एक अन्य कार सवार सड़क पर लगी बेरीकेडिंग हटाकर पुल में कार लेकर घुस गए।

पानी के अंदर पुल के बीचों बीच पहुंचने के बाद दोनों कारें साइलेंसर व इंजन में पानी भर जाने के बाद बंद पड़ जाने से रुक गई। जिससे कार सवार पिता-पुत्र समेत दूसरी कार सवार चालक भी पानी में फंस गए। कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Etawah Mainpuri Underpass

इटावा- मैनपुरी मार्ग पर पानी में फंसी थार कार। जागरण

बेरीकेडिंग पर ड्यूटी पर मौजूद पालिका कर्मचारी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों कारों को पानी से बाहर निकाला जा सका। थार में करहल, मैनपुरी निवासी दिनेश सिंह अपने बेटे शुभम के साथ सवार थे। जबकि लखनऊ नंबर की दूसरी कार सवार ने अपना नाम पता बताने से मना कर दिया।

थार कार सवार मैनपुरी निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि अंडरपास में करीब पांच फीट पानी भरा था। वहां मौजूद कर्मचारी ने पानी अधिक होने की जानकारी भी दी थी, लेकिन उनका बेटा जिद कर पुल में प्रवेश कर गया और पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। थार पानी में पहुंचते ही बंद हो गई। इसके बाद दोनों को कार से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा।

इसी दौरान पीछे से आई एक ओर कार भी पानी में फंस गई। इंजन और साइलेंसर में पानी भरने से वह भी बंद हो गई। चालक ने घटना के संबंध में बात करने से इन्कार किया। बाद में दूसरी कार की मदद से किया कार को खिंचवाकर अंडरपास से बाहर निकाला गया। नगर पालिका कर्मियों ने बताया कि अंडरब्रिज से लगातार पानी निकालने का काम जारी है।

नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मैनपुरी अंडरपास में जलभराव को देखते हुए लगातार मोटर पंप चलाकर पानी निकलवाने का काम किया जा रहा है लेकिन बारिश के कारण पानी कम नहीं हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग दोनों तरफ लगवाए गए हैं। कार चालक इसके बावजूद भी जबरन उसमें घुस गए जिससे उनकी कारें वहां फंस गई।