विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा की ताखा तहसील में तैनात होमगार्ड ने सल्फास खाकर दी जान, खेत में मिला शव

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:34 PM (IST)

ताखा तहसील में तैनात होमगार्ड विश्राम सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ताखा होमगार्ड विश्राम सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या की।

  2. उनका शव इटावा के ऊसराहार क्षेत्र के खेत में मिला।

  3. शराब की लत से मानसिक रूप से परेशान थे विश्राम सिंह।

संवाद सूत्र, इटावा। थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम रूद्रपुर निवासी ताखा तहसील मुख्यालय पर तैनात 57 वर्षीय होमगार्ड विश्राम सिंह ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित एक खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुत्र गौरव उर्फ मनीष कमल द्वारा थाना ऊसराहार में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार विश्राम सिंह बुधवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच घर से कहीं चले गए थे। स्वजन का कहना है कि वह अत्यधिक शराब सेवन के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

ताखा तहसील मुख्यालय में शोक की लहर

गुरुवार सुबह ग्रामीणों और स्वजन को ग्राम किशनपुर के एक खेत में उनका शव पड़ा मिला। शव के पास से सल्फास का खाली रैपर भी बरामद हुआ, जिससे प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के पुत्र ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सल्फास खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौके से सल्फास का खाली रैपर भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड विश्राम सिंह के निधन से ताखा तहसील मुख्यालय तथा उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- इटावा में ऑटो चालक हत्याकांड: तीन दोषियों को उम्रकैद और भारी जुर्माना