विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा के हनुमान मंदिरों पर बुढ़वा मंगल को लेकर रहेगा पुलिस का सुरक्षा घेरा, डायवर्ट रहेंगे वाहन

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:30 PM (IST)

पुलिस प्रशासन ने इटावा के हनुमान मंदिरों पर बुढ़वा मंगल के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की योजना बनाई है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  2. पिलुआ और जुगरामऊ मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

  3. भीड़ नियंत्रण हेतु कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

जागरण संवाददाता, इटावा। हनुमान मंदिरों पर मंगलवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है। जिले के प्रमुख पिलुआ हनुमान मंदिर और जुगरामऊ हनुमान मंदिर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर बड़े वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों का भी प्रवेश रोका जाएगा।

सीओ सिटी अवनीश कुमार ने बताया कि पिलुआ हनुमान मंदिर जाने वाले कचौरा रोड पर लुहन्ना चौराहा से लखेरे कुआं और लखेरे कुआं से लुहन्ना चौराहा की ओर बड़े वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया जाएगा।

मंदिर से करीब 500 मीटर पहले खेतों में दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा, ताकि मंदिर के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

पिलुआ मंदिर पर सिविल लाइन, बढ़पुरा, पछायगांव और जसवंतनगर थानों का पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टर, 20 उपनिरीक्षक और 75 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

जुगरामऊ में भी वाहनों की रोक

जुगरामऊ हनुमान मंदिर पर इकदिल और फ्रेंड्स कालोनी थानों की पुलिस के साथ 30 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फर्रुखाबाद रोड से मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।

जिले के अन्य हनुमान मंदिरों पर भी संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों के आसपास भीड़ के कारण जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस को भी विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- इटावा में सात मीटर चौड़ा होगा लिंक मार्ग, डेढ़- डेढ़ मी. बनेगा फुटपाथ; जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू