विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में छात्रा एक दिन की डीएम, शहर में गंदगी की शिकायत पर नगर पालिका को दिया सफाई अभियान का आदेश

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:52 PM (IST)

इटावा में मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी, सीडीओ और बीएसए की जिम्मेदारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. तीन छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारी मिली।

  2. वर्तिका सिंह बनीं एक दिन की इटावा जिलाधिकारी।

  3. छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, इटावा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं को एक दिन के लिए जिले के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कक्षा सात की छात्रा वर्तिका सिंह एक दिन की जिलाधिकारी, कक्षा सात की छात्रा खुशी एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और कक्षा आठ की छात्रा काजल एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनीं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को प्रोत्साहित करना है।

एक दिन की जिलाधिकारी बनीं वर्तिका सिंह ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नगर पालिका को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला की ओर से शहर में गंदगी को लेकर की गई शिकायत पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सफाई अभियान चलाने के लिए कहा।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 13.53.28

छात्रा खुशी एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी। जागरण

वर्तिका सिंह ने एक दिन की जिलाधिकारी बनने के अनुभव को अपने लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करेंगी। प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के इस अवसर से छात्राओं को सरकारी कामकाज को समझने और नेतृत्व करने का अनुभव मिला।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। इस तरह के प्रयासों से बालिकाओं के मन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने का विश्वास मजबूत होता है।