आनलाइन गेमिंग में बड़े धोखे, इटावा में ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस ने इटावा में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार ...और पढ़ें
-1791976886084_m.webp)
HighLights
ऑनलाइन गेमिंग ठगी गिरोह का साइबर पुलिस ने किया पर्दाफाश।
चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी खातों से करते थे पैसों का लेनदेन।
पुलिस ने 16 मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड सहित कई उपकरण बरामद किए।
जागरण संवाददाता, इटावा। आनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
आरोपित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगाते थे। इसके बाद एटीएम कार्ड और सिम कार्ड के जरिए रकम का लेनदेन करते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य आपसी समन्वय से फर्जी बैंक खाते खुलवाने, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन गेमिंग और हार-जीत की बाजी के नाम पर ठगी की धनराशि का लेनदेन करते थे।
आरोपितों में अंशुल उर्फ अंशु तिवारी निवासी ग्राम श्रीनगर बलोथ, थाना लवेदी, हाल निवासी मानिकपुर मोड़ इकदिल; रांकी राणावत निवासी किल्ली रोड, थाना बसरहर; अंकित मिश्रा उर्फ राहुल निवासी विकास कॉलोनी इकदिल और मोहित उर्फ रोहित यादव निवासी रूपपुर, थाना अछल्दा, औरैया शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम/डेबिट कार्ड, छह सिम कार्ड, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित दस्तावेज, तीन रजिस्टर, शपथपत्र और फर्जी सिम कार्ड से चलने वाली बायोमेट्रिक मशीन बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित रांकी राणावत और अंकित मिश्रा के विरुद्ध पहले भी धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और फर्जी खातों के माध्यम से हुए लेनदेन की जांच कर रही है।
