इटावा में 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ, सीबीआई और जेल भेजने का डर दिखाकर सीमेंट कारोबारी से 21 लाख की ठगी
साइबर ठगों ने इटावा के एक सीमेंट कारोबारी को सीबीआई जांच और जेल भेजने की धमकी देकर 21 लाख रुपये ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
इटावा में सीमेंट कारोबारी से 21 लाख रुपये की ठगी।
साइबर ठगों ने सीबीआई जांच, जेल भेजने की धमकी दी।
फर्जी बैंक खाते में 6.80 करोड़ के लेनदेन का झांसा दिया।
जागरण संवाददाता, इटावा। बैंक खाते में 6.80 करोड़ रुपये का लेनदेन करने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच शुरू होने व बेटे समेत परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर साइबर ठगों ने सीमेंट कारोबारी से 21 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ठगी की रकम में से सात लाख रुपये फ्रीज भी करा दिए हैं।
वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 18 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर वाट्सएप नंबर से दिल्ली पुलिस की एक शिकायत भेजी गई। वाट्सएप प्रोफाइल पर बलराज सिंह आईपीएस दर्ज था। काल करने वाले ने बताया कि दिल्ली के आइसीआईसीआई बैंक में उनके नाम से खाता है, जिसमें 6.80 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
इसकी सीबीआई जांच शुरू होने की बात कहते हुए फर्जी पासबुक व लेनदेन का विवरण भी वाट्सएप पर भेजा। मामला खत्म कराने के लिए रुपये मांगे। कारोबारी ने 27 अगस्त को दो लाख, पांच सितंबर को दो लाख रुपये, 14 सितंबर को 10 लाख व 18 सितंबर को सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
