यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: बिजली विभाग का एक्शन जारी, बिल जमा न करने वाले 126 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
UP Electricity इटावा में बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया। तीनों उपखंडों में कुल 126 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में शहर के तीन उपखंडों के अंतर्गत बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 126 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ 11 लाख 56 हजार रुपये की वसूली की गई।
39 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
