डॉ. सूर्यकांत ने बढ़ाया प्रदेश का मान
जागरण संवाददाता इटावा इटावा के मूल निवासी और वर्तमान में किग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा के मूल निवासी और वर्तमान में किग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने एक बार फिर विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उन्हें रॉयल कालेज ऑ़फ फिजिशियन (ग्लासगो) के फेलो के रूप में चुना गया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। रॉयल कालेज ऑ़फ फिजिशियन दुनिया भर में चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए समर्पित संस्थान है। यह संस्थान शुरू से ही चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए लगातार सक्रिय रहा है। अपने अब तक के इतिहास में संस्थान ने चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मामलों में लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सलाह एवं सुझाव दिए हैं।
रॉयल कालेज ऑ़फ फिजिशियन फेलोशिप प्रदान करने के साथ ही इस संस्था की पॉलिसी में भी सक्रिय योगदान देने के लिए भी संस्थान ने उनको आमंत्रित किया है। विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने इस पर ़खुशी जताते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।