जिलाधिकारी ने जमुना पारी बकरी केंद्र का निरीक्षण किया
संवाद सूत्र उदी विकास खंड बढ़पुरा के ग्राम गाती में जमुना पारी बकरी केंद्र का सोमवार को
संवाद सूत्र, उदी : विकास खंड बढ़पुरा के ग्राम गाती में जमुना पारी बकरी केंद्र का सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बातचीत के साथ-साथ केंद्र संचालन की भी जानकारी दी गई। इस केंद्र के संचालन का जिम्मा उन्नति स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है। केंद्र पर बकरी पालन व उनके रखरखाव की भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की। यह केंद्र सीडीओ राजा गणपति आर की पहल पर मनरेगा योजना के तहत 31 लाख 60 हजार की राशि से बनाया गया है। इस अवसर पर सीडीओ राजा गणपति आर उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन बृजमोहन अंबेड, खंड विकास अधिकारी शौकत अली, एडीओ अखिलेश यादव, इंद्रपाल भदौरिया, सचिव मृदुल शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामवीर भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया मौजूद रहे।